फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Surveillance teams are going to give the country liquor seized three trucks

निगरानी टीम ने देसी शराब दे जा रहे तीन ट्रकों को पकड़ा

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर डिस्टलरी से देसी मदिरा की 1550 पेटी लेकर हल्द्वानी गोदाम के लिए रवाना हुए तीन ट्रकों को चालक समेत दूसरे दिन स्पेशल टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फोर्स द्वारा ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आबकारी और डिस्टलरी महक में हड़कंप मचा हुआ है।  

मामले को लेकर अफसरों ने डिस्टलरी पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि ट्रक रविवार को शाम करीब चार बजे बाजपुर डिस्टलरी से हल्द्वानी स्थित गोदाम के लिए रवाना हुए थे, जिन्हें चार घंटे में हल्द्वानी गोदाम पहुंचना था। लेकिन ये ट्रक निर्धारित समय में ट्रक गोदाम में नहीं पहुंचे।    
विज्ञापन



आरोप है कि रविवार को बाजपुर डिस्टलरी से देसी मदिरा लेकर चार ट्रक हल्द्वानी और एक ट्रक अल्मोड़ा के लिये रवाना हुए थे। इनमें से अल्मोड़ा और हल्द्वानी एक एक ट्रक तो पहुंच गए। बाकी तीन ट्रक हल्द्वानी नहीं पहुंचे। सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे स्पेशल टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान नैनीताल जिले के कालाढुंगी थाना अंतर्गत नया गांव जंगल क्षेत्र में देसी मदिरा लेकर जा रहे तीन ट्रक को चालकों सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ और कागजात में समयानुसार ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचने में गड़बड़ी मिली। जिसके आधार पर टास्क फोर्स के तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर कालाढूंगी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताते हैं कि रविवार को बाजपुर डिस्टलरी गेट से पांच ट्रकों की निकासी 3.40 बजे से 4.20 बजे के बीच हुई हुई है। जिसमें अल्मोड़ा और हल्द्वानी जाने वाला एक एक ट्रक गंतव्य तक पहुंच गया। तीन ट्रक समयानुसार नहीं पहुंचे।


सूचना मिलते ही मंगलवार को आबकारी ज्वाइंट आयुक्त केके कांडपाल, उप आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने टीम के साथ डिस्टलरी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। कांडपाल के अनुसार डिस्टलरी में स्टाक सही पाया गया है।        




शुगर मिल जीएम राहुल गोयल ने बताया कि मदिरा से भरे तीन ट्रकों का निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचे। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालकों की लापरवाही सामने आई है। डिस्टलरी प्रबंधक की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इधर डिस्टलरी मैनेजर ध्यानी ने बताया कि तीनों ट्रकों में मदिरा पूरी मिली है। प्रथम दृष्टया जांच में बारिश होने और एक चालक की तबियत खराब होने के कारण ट्रक गंतव्य तक निर्धारित समय में पर नही पहुंच सके। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से ट्रक और चालकों को उनके सुपुर्द करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed