फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Surgeon and physiotherapist posted in government hospital

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में सर्जन और फिजियोथेरेपिस्ट तैनात

Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Surgeon and physiotherapist posted in government hospital
काशीपुर। नेत्र रोगियों को निजी अस्पताल में महंगा इलाज नहीं कराना पड़ेगा। अब सरकारी अस्पताल में नेत्र सर्जन रोगियों का निशुल्क इलाज करेंगी।
विज्ञापन

दरअसल 31 जनवरी 2023 को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कैमाश राणा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पाकर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय छोड़कर जा चुके हैं। तभी से अस्पताल का नेत्र विभाग विशेषज्ञ विहीन चल रहा है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद भी नेत्र रोग विशेषज्ञ अस्पताल को नहीं मिल सके हैं।

चिकित्सक के अभाव में लाखों की मशीनें व उपकरण धूल फांक रहे हैं। हालांकि बाजपुर में तैनात नेत्र तकनीशियन तीन दिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अब निजी अस्पताल में तैनात नेत्र सर्जन डॉ. सोनाली सिंह और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मैत्री शर्मा ने तैनाती ले ली है। दोनों चिकित्सक सरकारी अस्पताल में दो घंटे मरीजों का निशुल्क इलाज करेंगे। इससे गरीब मरीजों को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed