फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Supervisor Died in a accident

हादसे में प्लाइवुड फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Supervisor Died in a accident
काशीपुर में मृतक जलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक फैक्ट्री सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम मलिका, थाना खुटार, शाहजहांपुर (यूपी) निवासी जलदीप (31) पुत्र शिशुपाल सिंह कई वर्षों से काशीपुर में ग्राम धनौरी में एक निजी शैक्षिक संस्थान के पास किराए के मकान में रह रहा था। जलदीप मानपुर रोड स्थित आरके प्लाईवुड में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था। बुधवार को वह खाना खाकर देर शाम करीब सात बजे बाइक से फैक्ट्री की ओर जा रहा था। रामनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के समय जलदीप हेलमेट नहीं पहने था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर गांव से पहुंचे उसके परिचितों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसने छह वर्ष पूर्व ही रामनगर निवासी काजल से शादी की थी। काजल के माता-पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। उसके दो पुत्र गौरव और अंशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed