फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sunil won the election.

भाजपा के सुनील ने लहराया जीत का परचम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sunil won the election.
शक्तिफार्म में जनता का अभिवादन करते नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील विश्वास। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज/शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष पद पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील विश्वास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार सुमित मंडल को 43 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इससे भाजपा का दबदबा कायम रहा है। इससे पहले भाजपा नेता स्व. सुकांत ब्रह्म चेयरमैन थे और पद पर रहते उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी समिति सितारगंज स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील विश्वास को विजयी घोषित किया गया। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील विश्वास ने कुल 1531 मत हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को 1488 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय रमेश राय को 804 मत पर ही संतोष करना पड़ा। नोटा को पांच वोट पड़े और 39 मत निरस्त हुए।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपाइयों ने नगर में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील विश्वास ने नगर की जनता के साथ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। कहा कि दिवंगत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म के कार्यकाल में अधूरे रह गए सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत, कार्तिक राय, सुबल विश्वास, रविंद्र विश्वास, विक्रम भंडारी, सूरज देवनाथ, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, शिखा हालदार, मोहित बिष्ट, विश्वजीत हालदार, उत्तम दास, अंकित दास, गोविंद पोखरियाल आदि थे।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया था प्रचार
शक्तिफार्म। क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनकी विधानसभा में यह पहला चुनाव था। ऐसे में उन पर इस चुनाव के जीतने की बड़ी जिम्मेदारी थी। इन दिनों चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भी सौरभ बहुगुणा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस वजह से वह इस चुनाव में ज्यादा समय तो नहीं दे सके लेकिन उन्होंने कई वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी सुनील विश्वास को जिताने की अपील की थी। उनके प्रचार के बाद सुनील के सिर जीत का सेहरा सजा है। संवाद
दिवंगत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म को दी श्रद्धांजलि
शक्तिफार्म। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील विश्वास ने दिवंगत पूर्व चेयरमैन सुकांत ब्रह्म को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी कमी आज भी हमें महसूस होती है। उन्होंने कहा कि सुकांत ब्रह्म के अध्यक्ष रहने के दौरान नगर ने जो विकास की गति पकड़ी थी फिर दोबारा उसी रफ्तार से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। सुकांत ब्रह्म की गत वर्ष अप्रैल में कोरोना से मौत हो गई थी। संवाद

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई
शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के जीत दर्ज करने के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील विश्वास को जीत की बधाई दी। उन्होंने नगर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि शक्तिगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed