फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sultan and Dilbagh in police custody remand for two days

Udham Singh Nagar News: सुल्तान और दिलबाग दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में

Wed, 17 Apr 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Sultan and Dilbagh in police custody remand for two days
खटीमा। बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में शामिल सुल्तान सिंह और दिलबाग सिंह को दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगने की संभावना है। सुल्तान को पुलिस इस हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकारी और शार्प शूटर अमरजीत सिंह का करीबी मान रही है।
विज्ञापन

28 मार्च 2024 को डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हुई हत्या के मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों को षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा एक शार्प शूटर अमरजीत सिंह का हरिद्वार में एनकाउंटर हो चुका है, लेकिन अभी तक हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस पकड़े गए बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह को मुख्य षड्यंत्रकारी मान रही है, लेकिन उसने किन प्रभावशाली लोगों की मदद से हत्या की साजिश रची थी, इसका सुराग अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सुल्तान ने हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिस कारण पूछताछ के लिए पुलिस ने सुल्तान और दूसरे आरोपी दिलबाग की कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मंगलवार को दोनों की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है।

बता दें कि पुलिस ने बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह को 12 अप्रैल 2024 को हरियाणा के जींद जिले से गिरफ्तार किया था। जबकि शाहजहांपुर निवासी दिलबाग सिंह को चार अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि सुल्तान ने ही शार्प शूटर अमरजीत को बाबा तरसेम की हत्या के लिए उकसाया था। इसके अलावा सुल्तान ने अमरजीत का अपने घर से पैर का इलाज भी करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed