फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sukhwant suicide case taints police: Harish Rawat

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण से दागदार हुई पुलिस : हरीश रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sukhwant suicide case taints police: Harish Rawat
बागेश्वर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसान की आत्महत्या प्रकरण से पुलिसिंग पर भारी दाग लग गया है। इस दाग से काबिल पुलिस अफसरों की नजरें भी झुकी होंगी। किसान ने आत्महत्या करने से पहले जो वीडियो बनाया है वही एफआईआर है। जिन लोगाें का वीडियो में नाम लिया गया है, वे सभी लोग कानून की जद में आने चाहिए।
विज्ञापन

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम रावत ने अंकिता प्रकरण को लेकर भी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि अंकिता ने हमारे मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए बलिदान दिया है। कहा वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। वीआईपी को बचाने के लिए जिन लोगों ने रिजॉर्ट के अंदर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, बुल्डोजर चलाया, आग लगाई उन लोगाें को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2027 में कांग्रेस के एकजुट होकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन किसी प्रकार के मतभेद पार्टी के भीतर नहीं हैं। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed