{"_id":"6966a3251980fc02bd042c51","slug":"sukhwant-case-police-in-cahoots-with-dealers-property-scam-underway-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-137814-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखवंत प्रकरण- ::: डीलर्स से पुलिस का मेल, हो रहा प्रॉपर्टी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखवंत प्रकरण- ::: डीलर्स से पुलिस का मेल, हो रहा प्रॉपर्टी का खेल
Wed, 14 Jan 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस और प्रॉपर्टी डीलरों के गठजोड़ से जिले में जमीन कब्जाने का खेल चल रहा है। पीड़ित आरोप लगा रहे हैं। पुलिस कानून व्यवस्था छोड़कर जमीनों के धंधे में लगी है। स्थानीय किसान सुखवंत की आत्महत्या बानगी भर है। जमीन कब्जाने के मामले दर्ज तक नहीं किए जा रहे। पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल रहा है।
पूरे जिले में जमीन कब्जा करने के आरोपों की लंबी फेहरिस्त है। कई मामले सिर्फ शिकायती पत्र तक ही सीमित रह गए। पीड़ितों ने कोतवाली, एसएसपी व आईजी के दफ्तरों के चक्कर काटकर चप्पल घिस डाली लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी तक नहीं दर्ज हो पाई। किसान सुखवंत की आत्महत्या के बाद अन्य लोग सामने आकर अपनी शिकायतों को रख रहे हैं।
पूर्व चेयरमैन भी जमीन भी कब्जाने की कोशिश की
काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन की जमीन कब्जाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि 17 दिसंबर 2025 को एक प्रॉपर्टी डीलर ने रात दो बजे उनके प्रतापपुर स्थित प्लॉट की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी थी। उनके प्लॉट के बगल में सुनील छाबड़ा का प्लॉट है। दोनों की दीवारें मिली हुई हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने सुनील छाबड़ा के प्लॉट को तो कब्जा कर ही रखा है। उनके प्लॉट की भी बाउंड्री तोड़ कर कब्जा करना का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी। 21 दिसंबर 2025 को एसएसपी से भी शिकायत की। सीओ काशीपुर को मौखिक रूप से बताया गया। तीन जनवरी 2026 को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल से भी मिलकर शिकायत की लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्राथमिकी तक नहीं दर्ज हुई है। ऐसे में उनका पुलिस व्यवस्था से भरोसा उठ गया है।
विज्ञापन
जसपुर में जमीन से जुड़े चार मामले दर्ज
जसपुर में बीते वर्ष भूमि से जुड़े चार मामले दर्ज हुए। इनमें एक महिला समेत भाजपा नेता के साथ भी धोखाधड़ी हुई। 13 मई 2025 को ग्राम देवीपुरा निवासी शिव कुमार ने कोर्ट के माध्यम से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों ने प्लाॅट के नाम पर पीड़ित से 2.80 लाख रुपये ठग लिए। इसी तरह ग्राम सूरजपुर निवासी अरविंद कुमार ने जून माह में दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर 59,00,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह मामला भी भूमि से जुड़ा है। दिसंबर में भाजपा नेता शीतल जोशी से सात लोगों ने भूमि का एग्रीमेंट कराकर सात लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में भी जांच चल रही है।
पुलिस ने नहीं की सुनवाई, कोर्ट का लिया सहारा
गांव मुंडिया कलां निवासी किशन सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसकी पत्नी ने 18 अक्तूबर 2024 को भूमि का कुछ हिस्सा विक्रय कर दिया था। उक्त भूमि में रास्ते की चौड़ाई पांच फिट दर्ज है। रास्ते को लेकर उसका विवाद चल रहा है। आरोपी जबरन उसकी भूमि पर कब्जा कर रास्ता चौड़ा करने पर उतारू है। विरोध करने पर आरोपी लड़ाई झगड़ा करते है। मामला चकबंदी न्यायालय में सुनवाई के लिए जाने पर आरोपियों ने उसे धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने पीटकर उसे चोट पहुंचाई। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस प्रकार कई अन्य मामले जमीन से जुड़े हैं।