फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sukarna, Sukrana, Thy Sukrana ...

..सुकराना..सुकराना..तेरा सुकराना!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sukarna, Sukrana, Thy Sukrana ...
सितारगंज। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा के विशाल जागरण में खलीलाबाद से आए सुप्रसिद्ध कलाकार हरमिंदर सिंह रोमी ने ‘तू टेंशन मत ले यार मेरा बाबा देख रहा’, ‘सुकराना सुकराना तेरा सुकराना’,‘ तेरा किसने किया श्रृंगार बाबा तू लगे दूल्हा सा दिलदार’ आदि भजन गाकर माहौल भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन

सोमवार रात श्री श्याम सत्संग मंडल के नेतृत्व में रामलीला मैदान में ‘श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा’ का विशाल जागरण हुआ। मुख्य यजमान वरिष्ठ समाज सेवी शिवकुमार मित्तल और विधायक सौरभ बहुगुणा ने जागरण का शुभारंभ किया। गायक रोमी ने ‘कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में, नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार’ भजन गाया। पटना से आई महिला कलाकार रेशमी शर्मा ने ‘दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से, तेरा मेरा सांवरिया ये रिश्ता निराला है’ और उत्तराखंड के उमेश गोयल ने ‘खाटू वाले श्याम धणी तेरा चचा हो रिया से, यो बनिया का छोरा बाबा तेरा हो रिया’ भजन गाया।
विज्ञापन

जागरण में शक्तिफार्म, नानकमत्ता के अलावा खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर, हल्द्वानी, लालकुआं, चंपावत, बहेड़ी आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे थे। वहां महेश मित्तल, शिवकुमार मित्तल, सुरेश अग्रवाल, उमाशंकर दुबे, राजाराम सिंघल, विनय मित्तल, बृजलाल गुप्ता, बजरंग गुप्ता, गोपाल सिंघल, गौरव गोयल, राधाकृष्ण अग्रवाल, मनोज गर्ग, उमेश सिंघल, भीमसेन गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed