{"_id":"68127e46e6267298cc0baba0","slug":"suggestions-given-on-the-demand-for-restoration-of-old-pension-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-126396-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर दिए सुझाव
Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सुझाव दिए। बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने अटल विद्यालयों में दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए शिक्षकों को दुर्गम एवं कार्मिकों को सुगम श्रेणी में रखे जाने तथा पदों के पुनः मात्राकरण पर रोष जताया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद सहायक कार्यालय खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद अजीम को एसोसिएशन का ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया गया। इससे पहले ब्लॉक इकाई ने जिला पदाधिकारियों का प्रथम बार जसपुर पहुंचने पर स्वागत किया। वहां मोहम्मद खालिद, जिला अध्यक्ष अमनदीप चौधरी, मोहम्मद उवैस, मोहित तिवारी, प्रेम सिंह रावत, महबूब अली, रतन सिंह, प्रशांत आदि थे।
विज्ञापन