{"_id":"6362a89bb4afc66f8640412d","slug":"sugarcane-perayi-in-nadehi-sugal-mill-in-jaspur-kashipur-news-hld4807136151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादेही शुगर मिल में पेराई सत्र 15 तक शुरु होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादेही शुगर मिल में पेराई सत्र 15 तक शुरु होने की उम्मीद
विज्ञापन
जसपुर नादेही शुगर मिल प्रधान प्रबंधक से वार्ता करते विधायक आदेश चौहान। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने बुधवार को नादेही चीनी मिल में जाकर प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश से पेराई सत्र शुरू करने संबंधी जानकारी ली। मिल प्रधान प्रबंधक ने 15 नवंबर तक चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विधायक ने केन कैरियर, मिल हाउस, बॉयलर स्टेशन, बॉयलिंग हाउस की स्थिति पूछी। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि मिल के तीन रोलर मरम्मत के लिए मुजफ्फरनगर भेजे गए हैं। रोलर लेने के लिए वह स्वयं जा रहे हैं। एक-दो दिन में रोलर लाने के बाद उन्हें फिट करने में एक सप्ताह का समय लगेगा। उसके अगले सप्ताह से मिल का पेराई सत्र शुरू हो पाएगा। विधायक ने अन्य अधिकारियों से मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने गन्ना सचिव विजय कुमार से भी वार्ता कर पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराने के लिए कहा।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों से अपने विस क्षेत्र के 10 कार्य कराने के लिए सूची मांगी थी। इस सूची में उन्होंने चीनी मिल के नवीनीकरण एवं सुधारीकरण कार्य को भी रखा है। विधायक ने कहा कि यूपी की अधिकतर चीनी मिलों का पेराई सत्र 27-28 अक्तूबर से शुरू हो गया है जबकि उत्तराखंड में एक भी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं हुआ है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि इन मुद्दों को वह विधानसभा में उठाकर सीएम से भी किसानों की समस्या सुलझाने की मांग करेंगे। इस दौरान वीएन शंखवार, खीमानंद, अभिषेक कुमार, एके हंसपाल, सत्यपाल सिंह, प्रमोद द्विवेदी, चंद्रशेखर, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, दारा सिंह, सौरभ राजपूत, हिमांशु, सर्वेश सिंह आदि रहे।
सितारगंज चीनी मिल में पखवाड़ेभर में होगी पेराई
सितारगंज। द किसान सहकारी चीनी मिल में पखवाड़े भर के भीतर गन्ना पेराई शुरू होगी। इसके लिए मिल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। मिल के तीनों बॉयलरों की मरम्मत के बाद उनका पूजन किया कर तीनों बॉयलरों में अग्न प्रज्ज्वलित की गई। प्रधान प्रबंधक राजीव लोचन शर्मा ने बुधवार को पूजन किया। बताया कि पखवाड़ा भर के भीतर मिल के पेराई सत्र को चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान मिल के सलाहकार एचएस गंगवार, उप मुख्य रसायनविद आशीष त्रिवेदी, रसायनविद देवेंद्र श्रीवास्तव, मनोरथ भट्ट, राकेश चौहान, एनपी सिंह, हरे राम के अलावा आईसीसीपीएल कंपनी के मुख्य अभियंता भी मौजूद थे।