फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugarcane farmers raised their problems with the officials.

Udham Singh Nagar News: गन्ना किसानों ने अधिकारियों के समक्ष उठाईं समस्याएं

Thu, 16 Oct 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers raised their problems with the officials.
खटीमा तहसील में आयोजित बैठक में अपनी समस्याएं उठाते गन्ना किसान। - स्रोत- किसान।
खटीमा। गन्ना पेराई सत्र को लेकर बुधवार को खटीमा तहसील में गन्ना किसानों की बैठक हुई। किसानों ने गन्ना बेचने के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

खटीमा तहसील सभागार में किसान नेता प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि जलभराव के चलते गन्ने में जड़ या मिट्टी आने की वजह से गन्ना क्रय में आनाकानी न की जाए और क्रय केंद्राें पर डबल डिस्पले बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही गन्ना तोलने के तुरंत बाद ट्रॉली को खड़ा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का गन्ना तोलकर ट्रॉली खड़ी की जाती है, तो 15 दिन बाद सभी किसान अपना गन्ना तुलने के बाद यार्ड में डालना शुरू कर देंगे। चीनी मिल को 10 नवंबर के बाद चलाने की मांग की। उन्होंने चीनी मिल को कम से कम 120 दिन चलाने पर जोर दिया। साथ ही क्रय केंद्रों पर घटतौली की भी शिकायत की। वहां पर गन्ना समिति के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लो, सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक जेजीएन शुगर मिल आदित्य झाजी, भगवंत सिंह खालसा, मनजिंदर सिंह भुल्लर, नितिन रस्तोगी, परमजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, निशान सिंह, मुलिया देवी, अशोक कुमार, मलकीत सिंह, मनमोहन सिंह, अमरीक सिंह, आशीष अग्रवाल, शिव कुमार, जसपाल सिंह, सुरेश राणा, बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed