फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugar production is expected to decline in inflation

चीनी उत्पादन में गिरावट से महंगाई के आसार

Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
यासीन अंसारी/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
यासीन अंसारी/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ऊधम सिंह नगर के सितारगंज और बाजपुर की सहकारी चीनी मिल के उत्पादन में गिरावट से इस बार चीनी के दाम महंगे होने के आसार बढ़ गए हैं। सितारगंज में 11.56 और बाजपुर में 37.38 फीसदी उत्पादन घटा है। मिल की लागत से कम दाम पर बिकने वाली चीनी के उत्पादन में गिरावट से इस बार मिलों को भी घाटे की संभावना प्रबल हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा के खुले बाजार में बिकने वाली यहां की चीनी के मूल्य पर भी खासा असर दिखाई देगा।
विज्ञापन


सितारगंज की द किसान सहकारी चीनी मिल में पिछले साल एक लाख 59 हजार 395 क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। जो इस बार 18435 क्विंटल घटकर एक लाख 40 हजार 960 क्विंटल ही रह गया। इसी तरह बाजपुर चीनी मिल में गत वर्ष उत्पादित चीनी तीन लाख 29 हजार क्विंटल की तुलना में इस बार सिर्फ दो लाख छह हजार क्विंटल चीनी ही बनी। करीब एक लाख 23 हजार क्विंटल चीनी उत्पादन गिर गया। इससे चीनी मिल की आय कम होने के साथ ही नुकसान की संभावना बन गई है।
विज्ञापन


सितारगंज चीनी मिल द्वारा प्रति माह आरएफसी के माध्यम से सितारगंज के 78 कोटा धारकों को 1185 क्विंटल, खटीमा के 87 कोटा धारकों को 1319 क्विंटल चीनी आवंटित की जाती है। इसके अलावा चंपावत जिले के आरएफसी डिपो को 1350 और पिथौरागढ़ जिले के डिपो को 2700 क्विंटल चीनी की आपूर्ति की जाती है। कुल मिलाकर एक साल में 78 हजार 648 क्विंटल चीनी आरएफसी को बेची जाती है। शेष चीनी दिल्ली व हरियाणा प्रांत के खुले बाजार में बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बाजपुर मिल से कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के कोटा धारकों को चीनी आपूर्ति के लिए प्रति माह 11 हजार क्विंटल चीनी आवंटित होती है। जो इस हिसाब से सालाना एक लाख 32 हजार क्विंटल बनी। शेष चीनी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद व रामपुर जिले और दिल्ली के व्यापारियों को बेची जाती है। मिलों में चीनी उत्पादन की लागत करीब 3800 रुपए प्रति क्विंटल है। चीनी की कम पैदावार से इस बार चीनी के दाम 4200 रुपए प्रति क्विंटल से भी अधिक हो सकते हैं।


सत्र 2016-17 के अप्रैल माह में भारत सरकार से पीडीएस के लिए चीनी का मूल्य 3395 रुपए प्रति क्विंटल तय हुआ था। आरएफसी के लिए कोटा चीनी मिलों में निर्धारित होता है। जो इस बार के उत्पादन से पूरा हो जाएगा। खुले बाजार पर जरूर इसका फर्क दिखेगा और चीनी महंगी भी हो सकती है। 
विष्णु सिंह धानिक
आरएफसी, कुमाऊं मंडल नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed