{"_id":"681675653e33d383f502dc38","slug":"sugar-mill-employee-suspended-on-charges-of-misbehavior-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-126549-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अभद्रता करने के आरोप में चीनी मिल कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अभद्रता करने के आरोप में चीनी मिल कर्मचारी निलंबित
Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। चीनी मिल इंजीनियर और कर्मचारी के बीच हुए विवाद मामले में पुलिस ने कर्मचारी पर शांतिभंग की कार्रवाई की है जबकि चीनी मिल महाप्रबंधक ने आरोपित कर्मचारी को चीफ इंजीनियर के साथ अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
बीते शुक्रवार को चीनी मिल के चीफ इंजीनियर अभिषक कुमार और कर्मचारी शोभित के बीच अनुशासनहीनता मामले को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मिल महाप्रबंधक गोपाल सिंह चौहान ने कर्मचारी शोभित का मूल विभाग स्थानांतरण कर दिया था। इस पर शोभित बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहा था। क्रेन यार्ड परिसर में कर्मचारी और चीफ इंजीनियर का आमना सामना हुआ। इस दौरान विवाद हो गया। चीफ इंजीनियर ने कर्मचारी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्रता, हमला करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने शोभित पर शांतिभंग की कार्रवाई की। इधर चीफ इंजीनियर ने घटना की जानकारी मिल महाप्रबंधक को दी। शनिवार को चीनी मिल महाप्रबंधक गोपाल सिंह चौहान ने आरोपित कर्मचारी शोभित को निलंबित कर दिया।