{"_id":"fadaf36969eec75c77b8f0edae5af259","slug":"sue-student-leader-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटने वाले नेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को पीटने वाले नेता पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी के शक में लॉ के छात्र की सरेबाजार बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपी नेता समेत दो लोगों पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी नेता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आवास विकास स्थित अटरिया रोड पर देहरादून स्थित एक कॉलेज में लॉ अंतिम वर्ष का छात्र अपने दोस्त से मिलने आया था। इसी बीच वह सड़क किनारे खड़ी बाइक में बैठ गया था। बाइक मालिक एक नेता ने उसे चोर समझकर सरेराह डंडे से बुरी तरह पीट दिया था। नेता के अलावा एक अन्य व्यक्ति ने भी छात्र को पीटा था। जबकि छात्र खुद को बेकसूर बताता रहा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी नेता ने छात्र को छोड़ने पर इंचार्ज की वाट लगा देने की धमकी भी दी थी। पूरी पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया था, जो वायरल हो गया। पुलिस ने तस्दीक के नाम पर छात्र को दो दिन से आवास विकास चौकी में बिठाया हुआ था। पिटाई का वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने अधीनस्थों को पिटाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि तस्दीक में पता चला कि वास्तव में पीड़ित कमल देहरादून के एक कॉलेज में लॉ अंतिम वर्ष का छात्र है। वह अपने दोस्त से मिलने आया हुआ था। कमल शर्मा की तहरीर पर आरोपी प्रकाश चंदोला निवासी ग्राम मटाकोटा और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकाश की तलाश की जा रही है।