फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sucide case in usnagar

Udham Singh Nagar News: इस जिंदगी में अब मेरा मन नहीं लग रहा मम्मी..

Thu, 26 Oct 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sucide case in usnagar
मृतक सौरभ का फाइल फोटो।
रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करने वाला युवक अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन किसी तरह माने। इधर, युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने जिंदगी से ऊबकर यह कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 24 रंपुरा निवासी सौरभ कोली (18) सिडकुल की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार की दोपहर वह अपने कमरे में पंखे पर लगाए फंदे पर लटका मिला। जैसे ही परिजनों की नजर सौरभ पर पड़ी तो उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हाे चुकी थी। मृतक के जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि मेरा अब मन इस जिंदगी में नहीं लग रहा है मम्मी। तू चिंता मत कर, मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाया। तू इस बात को सुनेगी तो रोना मत। मेरे भाई बहन बहुत अच्छे हैं। पर मैं फिर से इस घर में जन्म लूंगा।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर एसएसआई कमाल हसन टीम के साथ घर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि सौरभ चार दिनों से गुमसुम रहता था और खाना भी कम खाता था। वह नौकरी पर भी नहीं जा रहा था। लेकिन वह क्यों परेशान था, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed