फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   sucide case in usnagar

Udham Singh Nagar News: आजादनगर में फंदे पर लटकी मिली महिला

Fri, 06 Oct 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
sucide case in usnagar
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित आजादनगर में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

थाना शीशगढ़, जिला बरेली, यूपी की मूलवासी रेखा (28) पति भीम सेन और तीन बच्चों के साथ यहां आजादनगर में किराये के मकान में रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह पति भीम सेन सिडकुल में ड्यूटी करने गया था। इसी दौरान रेखा पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। उसे देख बच्चे रोने लगे। उनकी चीख सुनकर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।
पुत्री ने फोन पर पिता को मां के मौत की सूचना दी थी। इस कारण पति भी ड्यूटी छोड़कर वहां पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि रेखा का विवाह 13 साल पहले हुआ था। उसकी दो पुत्रियां 10 वर्षीय पायल, आठ वर्षीय मोनिका और तीन वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


फंदे से लटका मिला मेकेनिक का शव

रुद्रपुर। खानपुर निवासी 19 वर्षीय विनय मेकेनिक का काम करता था। बुधवार रात वह अपने कमरे बैठा हुआ मोबाइल चला रहा था। रात करीब नौ बजे परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में आए तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ाेसी भी पहुंच गए। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि विनय के माता-पिता बाहर नौकरी करते हैं। उसके परिवार में एक भाई, बहन और दादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed