{"_id":"643d9513cac476301a0f66a4","slug":"sucide-case-in-bazpur-kashipur-news-c-8-1-115285-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लोहे की संगल से लटका मिला वर्कशॉप स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लोहे की संगल से लटका मिला वर्कशॉप स्वामी
Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर सीएचसी में हंगामा करते लोग। संवाद
बाजपुर। कमरे में वर्कशॉप स्वामी संदिग्ध हालात में लोहे के संगल से लटका मिला। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर एक सराफ पर पर बेचे गए आभूषणों को नकली बताकर धमकाने और उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर ज्वैलर्स स्वामी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नगर मोहल्ला संजयनगर वार्ड नंबर आठ निवासी जगदीप सिंह उर्फ अनमोल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को उसके पिता गुरमीत सिंह ने नगर के श्री वैष्णव ज्वैलर्स को 1,32,500 रुपये में सोने की चूड़ियां बेची थी। रविवार को सराफ अमन अग्रवाल और उसके भाई बादल अग्रवाल ने उसके पिता को सोने की चूड़ियां नकली बताई। युवक ने उसके पिता के साथ गाली गलौज और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
जगदीप का कहना है कि आरोपियों ने फोन करके उसके पिता को आरोपियों ने खूब धमकाया, जिससे उसके पिता गुरमीत सिंह ने अपमानित महसूस किया। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे वर्कशाप के पास बने कमरे में लोहे के संगल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सर्राफा अमन और बादल अग्रवाल के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर एसपी कोतवाली में जमे रहे
बाजपुर। वर्कशाप स्वामी की मौत से परिजनों में भारी आक्रोश पनप गया। सीएचसी में पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, सभासद जगतजीत सिंह, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजकिशोर सहित अन्य लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सराफ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। इस बीच लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को दिनभर कोतवाली में एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी डेरा डाले रहे। अन्य थानों से पुलिस बल बुलाया गया।