फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suceeful Janta Curfew in Kashipur and Nearby Areas

कोरोना को लेकर जनता में दिखी जागरूकता, पूरी तरह असरदार रहा जनता कर्फ्यू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Suceeful Janta Curfew in Kashipur and Nearby Areas
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू सफल रहा। इस दौरान पूरे काशीपुर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के साथ ही नगर निगम के सफाई कर्मी मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू का असर काशीपुर में साफ दिखाई दिया। रामनगर रोड, बाजपुर रोड, जसपुर रोड समेत शहर की हर गलिया और चौराहे सुनसान नजर आए। दिनभर पुलिस के सायरन बजाती गाड़ियों शहर में गश्त करती रहीं। कुछ स्थानों में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पैट्रोल पंप खुले रहे। वहीं नगर निगम के सफाई कर्मी शहरों में सफाई करते नजर आए। जबकि रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन से ट्रेन और बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। कई प्राइवेट अस्पतालों में भी ओपीडी बंद रही। जिन जगहों पर दुकाने खुली मिली उसे पुलिस ने बंद करा दिया। कुंडेश्वरी समेत कई गांवों में भी पूरी तरह जनता कर्फ्यू का असर देखा गया। सड़कों पर जा रहे कुछ वाहन चालकों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। समस्या सुनने के बाद पुलिस ने उन्हें जरूरी काम निपटा लेने के बाद घर में रहने की हिदायत दी। इधर सरकारी अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। लोगों ने एक दूसरे को कोरोना बीमारियों की जानकारी देकर एतिहात बरतने की जानकारी दी। वहीं एक पिज्जा डिलीवर करने वाले स्टोर खुले होने की सूचना पर पुलिस ने उसे बंद करा दिया। इधर सुल्तानपुर पट्टी में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकाने पूरी तरह बंद रही। निगम के कर्मियों ने जगह-जगह सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। यूपी से लगे बार्डरों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इधर सुल्तानपुर पट्टी में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

बाजपुर में भी दिखाई दिया जनता कर्फ्यू का असर
बाजपुर। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। चिकित्सा को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रही। सड़कें सुनी पड़ी रही। पुलिस टीम नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करती रही। रविवार को सुबह शाम तक लोग घरों में ही कैद रहे। शहर के रामराज रोड, शहीद भगत सिंह चौक, बेरिया दौलत रोड, मुख्य मार्ग पर पुलिस के अलावा कोई नजर नहीं आया। इसके अलावा बरहैनी, बेरिया दौलत, बन्नाखेड़ा, दोराहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार बंद रहा। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन, कोतवाली सहित सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशक दवाई का स्प्रे किया। चेयरमैन ने कहा कि पूरी सुरक्षा के साथ बंद होने के सार्वजनिक स्थलों पर कीटनाशक दवाई का स्प्रे किया गया। नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलाखेड़ा में भी रहा अभूतपूर्व बंद
केलाखेड़ा। कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू के तहत केलाखेड़ा पहली बार अभूतपूर्व बंद रहा। पुलिस ने टीमें बनाकर मुस्तेदी से गस्त किया। सड़कें सुनसान रहीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। प्रधानमंत्री की इस अनूठी पहल की लोगों ने सराहना की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से लगी सीमाओं पर पुलिस मुस्तेदी से जुटी रही। इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र रामनगर, खेमपुर, गणेशपुर, बिचपुरी, माधोगंज, टांडा आजम, लँकुरा, टांडा डालचंद, फतेहपुर, मलकण्ठपुर, भव्वानंगला,आदि में पूर्ण रूप से असर दिखाई दिया। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने भी नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ नगर में तमाम स्थानों पर कीटनाशक का भी छिड़काव करवाया।

जसपुर में भी दिखाई दिया असर
जसपुर। जसपुर में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। ठाकुरद्वारा और अफजलगढ़ लगी नगर की सीमाओं को सील किया गया। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने पूरे शहर में गश्त की और लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। नगर पालिका ने शहर में किटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराया।

काशीपुर में एक व्यक्ति के घर नोटिस चस्पा करता स्वास्थ्य कर्मी।

काशीपुर में एक व्यक्ति के घर नोटिस चस्पा करता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में जनता कर्फ्यू के दौरान चीमा चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी

काशीपुर में जनता कर्फ्यू के दौरान चीमा चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड स्थित आनंद होम में ताली बजाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड स्थित आनंद होम में ताली बजाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर शिवनगर कालोनी में थाली बजाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

काशीपुर शिवनगर कालोनी में थाली बजाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर पक्काकोट में लोग थाली बजाते लोग।

काशीपुर पक्काकोट में लोग थाली बजाते लोग।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में थाली बजाते लोग।

जसपुर में थाली बजाते लोग।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में मुरादाबाद हाइवे पर पसरा सन्नाटा।

काशीपुर में मुरादाबाद हाइवे पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed