फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Success found on teachers' path: Curiosity

शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर आसानी से पाई जा सकती है सफलता: जिज्ञासा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Success found on teachers' path: Curiosity
काशीपुर में टॉपर जिज्ञासा को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट की छात्रा जिज्ञासा ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा और छात्राओं में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षक की बेटी जिज्ञासा कहती हैं कि कड़ी मेहनत, खुद पर विश्वास के साथ शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

जिज्ञासा शुरू से ही होनहार रही हैं और अब तक की पढ़ाई में हर बार उन्होंने मेरिट में जगह बनाई है। हाईस्कूल में यह सफलता उन्होंने बिना ट्यूशन के हासिल की है। जिज्ञासा बताती हैं कि परीक्षा के दौरान रोजाना छह घंटे घर पर अभ्यास किया है। विज्ञान विषय में कोई टॉपिक समझ में नहीं आता था तो उसे घर पर पिता से समझ लेती थीं।
विज्ञापन

बच्चों को अपने संदेश में जिज्ञासा कहती हैं कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी खुद पर विश्वास रखकर परीक्षा की तैयारी करते रहें। जिज्ञासा ने लॉकडाउन में ऑनलाइन और यू-ट्यूब से भी पढ़ाई की है। जिज्ञासा को नृत्य और चित्रकारी का शौक है। घर पर खाली समय में डांस और पेंटिंग भी करती थीं। कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। जिज्ञासा आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिज्ञासा के पिता देवेंद्र अलीगंज रोड स्थित तारावती सरोजनी देवी सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में शिक्षक हैं। वह मूलरूप से ग्राम तुषराड़ ओखलकांडा (नैनीताल) से हैं। माता लक्ष्मी देवी ने डबल एमए और डीएलएड किया है लेकिन बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्होंने नौकरी नहीं की। उनका बेटा शौर्य भी इसी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। माता-पिता सहित दादा महेशचंद्र कफल्टिया, दादी गंगा देवी ने जिज्ञासा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने छात्रा को बधाई दी है।
काशीपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट की छात्रा जिज्ञासा ने 10वीं में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। अपनी सफलता के कुछ सवालों के जबाव उन्होंने अमर उजाला से साझा किए हैं।

सवाल नंबर 1:- आप परीक्षा के समय कितने घंटे पढ़ती थीं।
उत्तर - छह घंटे पढ़ती थी।
सवाल नंबर 2:- तकनीकी के दौर में आपने मोबाइल का कितना प्रयोग किया।
उत्तर - टॉपिक समझने के यू-ट्यूब का सहारा लिया है। पढ़ाई के अलावा 20 मिनट स्मार्ट फोन का प्रयोग किया है।
सवाल नंबर 3:- लॉकडाउन में आपने किस तरह से पढ़ाई की।
उत्तर- स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का बार-बार अभ्यास किया और ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया।
सवाल नंबर 4:- 10वीं में उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया, 12वीं में प्रथम स्थान पाने के लिए कैसे तैयारी करेंगी।
उत्तर:- छह घंटों के स्थान पर अधिक समय दूंगी, जिससे प्रथम स्थान हासिल किया जा सके।
सवाल नंबर 5:- आपको भविष्य में क्या बनना है।
उत्तर:- आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हूं।
सवाल नंबर 6:- आप अपनी सफलता का श्रेय किसको देना चाहती हैं।
उत्तर:- माता-पिता और शिक्षकों को।
सवाल नंबर 7:- बोर्ड परीक्षा में सफलता पाने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को क्या संदेश देना चाहती हैं।
उत्तर:- स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का बार-बार अभ्यास करें, मन में विश्वास रखने और शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed