फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sub-inspector suspended for negligence in investigation

Udham Singh Nagar News: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector suspended for negligence in investigation
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले हुई मारपीट के मामले की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा को निलंबित कर दिया है। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर निवासी भूपेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह सीएस ग्रीन फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। सात अगस्त को वह पेट्रोल पंप से घर को जा रहा था। परशुराम चौक के पास छह युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया था और मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी। इस पर वह पंप भाग गया था। इसके बाद वह सहयोगियों के साथ मौके पर गया और एक आरोपी को पकड़कर पंप लेकर आए थे। इस दौरान वहां नौ लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर वहां पहुंच गए थे और उन पर हमला कर दिया था। उन्होंने आशीष सरकार पर जानलेवा हमलाकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने चार नामजद सहित नौ आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मामले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था और पुलिस ने कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इस मामले की विवेचना ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात तत्कालीन एसआई ललित चौधरी को सौंपी गई थी। कुछ समय पहले ललित का सितारगंज तबादला हो गया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले की समीक्षा की गई थी। विवेचना में लापरवाही पर विवेचक ललित चौधरी को निलंबित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed