फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students took on the Day of the round worm tablets

कृमि दिवस पर खिलाई गोलियों से छात्राओं को आए चक्कर

Thu, 11 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Thu, 11 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 सांसद आदर्श ग्राम बग्घा सरपुड़ा के राजकीय इंटर कालेज की छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली से चक्कर आने लगे। इस पर एक के बाद एक 34 बच्चे सीएचसी में भर्ती हुए। चक्कर आने की शिकायत पर इन बच्चों को मौके पर पहुंची सीएचसी की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत सही बताई जा रही है।


राइंका बग्घा में सुबह दस से 11 बजे के बीच अस्पताल की टीम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। दोपहर बाद लगभग तीन बजे एक बच्ची को चक्कर आने और पेट दर्द की शिकायत हुई। घायल को चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके साथ ही कई बच्चे 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचे। देर शाम साढ़े छह व सात बजे तक कई लोग अपने बच्चे अस्वस्थ बताकर अस्पताल लाए गए। कुछ बच्चे स्वयं चलकर भी अस्पताल पहुंचे जिन्हें फर्स्ट एड सुविधा दी गई। अस्पताल में भर्ती बच्चों में नेहा, सीता, कविता, संगीता, सोनिया, मनीषा, मुन्नी, आरती, पार्वती, बब्ली, सोनी वर्मा, ममता, शिवमती, रानी, कौशल्या, सीमा आदि हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्चों के आने का क्रम जारी था। अधिकांश छात्राएं 14 से 16 वर्ष तक की हैं। सीएचसी अधीक्षक सुनीता रतूड़ी चुफाल अपनी टीम के साथ उपचार में जुटी रही। इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह ने घायलों के हाल जाने। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed