{"_id":"6aa45045afeae139780c658e","slug":"students-staged-a-lockout-at-bazpur-pg-college-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-148708-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर पीजी कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर पीजी कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी
Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापकों के समय पर नहीं आने और प्रवेश प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना दे दिया। इस बीच पहुंचे प्राध्यापकों को उन्होंने अंदर नहीं आने दिया। इस पर छात्रों और प्राध्यापकों के बीच झड़प भी हुई। प्राचार्य और पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बमुश्किल मनाया।
शुक्रवार सुबह छात्रों ने एकजुट होकर पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और वहीं धरने पर बैठ गए। इस बीच प्राचार्य सहित अन्य प्राध्यापक पहुंचे जिन्हें छात्रों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया, इस पर हंगामा हो गया। प्राध्यापकों और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बंद कमरे में छात्रों और विद्यालय प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। सहमति के बाद तालाबंदी समाप्त कर दी गई।
वहां महेंद्र बोरा, उत्कर्ष सिंह, अनुज चौधरी, रितिक यादव, मोहित, हिमांशु, सोहित, अजीम, शोभित, मयंक, सुभाष आदि थे। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा ने कहा कि तालाबंदी और प्रदर्शन के लिए हम शर्मिदा है।
विज्ञापन
कोट -
बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान एक छात्र का प्रवेश नहीं होने के कारण छात्रों ने नाराज होकर प्रदर्शन किया है। कॉलेज में देर से पहुंचने का आरोप निराधार है, क्योंकि बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होती है जो शासन तक जाती है। कॉलेज का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक है।
- प्रो. बीके सिंह, प्राचार्य पीजी कॉलेज बाजपुर