फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students stage protest against the quality of food in khatima

Uttarakhand: भोजन की गुणवत्ता के विरुद्ध धरने पर बैठे विद्यार्थी, प्रधानाचार्या के विरुद्ध खोला मोर्चा

Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
सार

खटीमा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रावास में मिलने वाले खराब भोजन और अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने धरना दिया और प्रधानाचार्य को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Students stage protest against the quality of food in khatima
खटीमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में धरने पर बैठे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रावास में मिलने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता और विद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे गए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की। सूचना पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना। मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशालय जनजाति कल्याण उत्तराखंड के निदेशक एसएस टोलिया ने प्रधानाचार्या भारती यादव को अग्रिम आदेशों तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ छात्र-छात्राओं का धरना शाम तक जारी रहा। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब रहती है। कई बार पानी में चीटियां मिलती हैं। उन्हें मौसमी सब्जियां भी नहीं खिलाई जाती हैं और फल मैन्यू के नाम पर सिर्फ केले खिलाए जाते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने शौचालय समेत विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए प्रधानाचार्या को हटाने की मांग की। सूचना पर विधायक भुवन कापड़ी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण और भाजपा नेता रंदीप पोखरिया ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भुवन कापड़ी ने बताया कि छात्रावास में बच्चों को खराब गुणवत्ता को भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चावल, आटा और दालों में मैनुफैक्चरिंग व एक्सपाइरी डेट तक नहीं है। इसके अलावा गुड़ गला हुआ मिला। बच्चों को पढ़ाने के पर्याप्त संख्या में अध्यापक तक नहीं हैं।

विधायक ने कहा कि शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके बाद प्रधानाचार्या भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किए जाने के आदेश के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया।

इधर, प्रधानाचार्या भारती यादव के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। वहां पर दायित्वधारी गंभीर धामी, जिला जनजाति कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार, बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा, सतीश भट्ट,बयान सिंह राणा, सतीश भट्ट, रवींद्र राणा, विवेक रस्तोगी आदि थे।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए धरना देकर प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की थी। इस पर निदेशालय जनजाति कल्याण उत्तराखंड के निदेशक के आदेश पर प्रधानाचार्या को अग्रिम आदेशों तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय ऊधम सिंह नगर से संबद्ध कर दिया गया है। - तुषार सैनी, एसडीएम, खटीमा

अभिभावकों ने भी की शिकायत

अभिभावकों ने भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बच्चों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं लेकिन समाधान नहीं हो रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed