{"_id":"5967ac374f1c1ba2228b46a6","slug":"students-on-hunger-strike-on-pant-university-demanding-removal-of-warden","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डन हटाने की मांग पर पंत विवि में छात्र भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डन हटाने की मांग पर पंत विवि में छात्र भूख हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर विवि में शास्त्री छात्रावास गेट पर भूखे पेट बैठकर धरना देते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर विश्वविद्यालय में शास्त्री भवन छात्रावास के वार्डन को हटाने और छात्रावास में बाइकें रखने की अनुमति देने की मांग पर छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों का कहना है कि उन्हें शोध संबंधी कार्यों के लिए इधर उधर जाना पड़ता है। इसलिए छात्रावास में बाइकें रखने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार रात शास्त्री भवन परिसर में खड़ी तीन बाइक जब्त कर सुरक्षा विभाग में पहुंचा दी थी। बाइक जब्त होने की सूचना मिलते ही छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोश में उन्होंने चैनल गेट भी उखाड़ दिया। देर रात में बाइक वापस मिलने पर छात्र शांत हो गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह छात्र हॉस्टल में एकत्र हुए। उन्होंने रात की घटना की समीक्षा की। अधिकांश छात्रों का कहना था कि उन्हें छात्रावास परिसर में बाइक रखने की अनुमति मिलना चाहिए। उनका कहना था कि वार्डन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए वार्डन को भी हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र हॉस्टल के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस बीच देर रात कुलपति डॉ. जे कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में छात्रों के प्रकरण की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि छात्रावासों में बाइक रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा छात्र भूख हड़ताल वापस लें वरना अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बाइक पर प्रतिबंध छात्रों के हित में है: वार्डन
शास्त्री भवन छात्रावास के वार्डन डॉ. सुरेश कुमार मौर्या का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा के लिए ही प्रशासन ने बाइक को विवि परिसर में रखने पर प्रतिबंध लगाया है। उनका कहना था कि वह बाइक न रखने के लिए छात्रों को समझाते रहे हैं। अनुशासन पर जोर देते रहे हैं। इसलिए उनका विरोध होना स्वाभाविक है।