फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students of Radhehari College secured five medals, including four gold.

Udham Singh Nagar News: राधेहरि कॉलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किए चार स्वर्ण समेत पांच पदक

Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students of Radhehari College secured five medals, including four gold.
काशीपुर। केलाखेड़ा में आयोजित योगासन चैंपियनशिप में काशीपुर के छात्र-छात्राओं ज्योति, भावना, गीतांजलि एवं रामसागर ने शानदार प्रदर्शन चार स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

केलाखेड़ा मिनी स्टेडियम में 10 अक्तूबर को छठी ऊधमसिंह नगर जिला योगासन चैंपियनशिप 2026-27 हुई। इसमें राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के योग विषय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पारंपरिक योगासन स्पर्धा 45-55 आयु वर्ग में एमए योग की छात्रा ज्योति ने स्वर्ण और 35-45 वर्ष आयु वर्ग में रामसागर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 18-28 आयु वर्ग में पारंपरिक योगासन और आर्टिस्टिक सिंगल में भावना ने स्वर्ण पदक जीता। 18-28 आयु वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में गीतांजलि ने रजत पदक प्राप्त किया। योग शिक्षिका दीपिका अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने प्रतिभाग किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. डॉ. सुमिता श्रीवास्तव ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। विभाग संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, योग प्रशिक्षक राम योग आदि ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed