फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students from teacher to stop copying stilts

नकल से रोकने पर शिक्षक से भिड़ा छात्र

Fri, 25 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता। Updated Fri, 25 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

 परीक्षा दे रहे छात्र को नकल से रोकने पर छात्र शिक्षक से भिड़ गया। बीच बचाव को आए तीन अन्य शिक्षक भी भिड़ंत में घायल हो गए। गुस्साए शिक्षकों ने छात्र की पिटाई कर दी। जिससे छात्र भी घायल हो गया। घायल छात्र के पिता ने प्रधानाचार्य सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल छात्र को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

  नगर में स्थित सीबीएससी से मान्यता प्राप्त विद्यालय में गृह परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र को परीक्षा में नकल करता देखकर कक्ष में तैनात शिक्षक ने उसे डाटा। उत्तर पुस्तिका छीन ली। जिस पर छात्र शिक्षक से भिड़ गया। बीच बचाव को आए अन्य तीन शिक्षक भी घायल हो गए। छात्र का आरोप है कि शिक्षकों ने उसे घेरकर डंडो से मारा। किसी तरह भागकर छात्र अपने घर पहुंचा तथा घटना से अवगत कराया। घायल छात्र के पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों सहित पांच लोगो के खिलाफ  तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल छात्र को मेडिकल के लिए भेज दिया। इधर, नगर के सभ्रांत एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिक्षकों और पीड़ित छात्र के परिजनों के बीच देर शाम तक समझौता करा दिया। तब जाकर मामला निपटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed