{"_id":"63c19b807507cc768f70f924","slug":"students-created-ruckus-for-not-being-allowed-to-enter-the-examination-hall-kashipur-news-hld4885660143-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं देने पर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं देने पर छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। राजकीय पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में एक विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलने पर गुस्साए छात्रों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
शुक्रवार पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रथम वर्ष का छात्र कमर अली पहुंचा। एंट्री कार्ड नहीं होने पर छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। छात्र कमर अली एंट्री कार्ड लेकर पहुंचा लेकिन उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। सूचना पर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य छात्रों ने पहुंच कर हंगामा काटा। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रभारी प्राचार्या डॉ. मनुहार आर्य, चीफ प्रॉक्टर डॉ. कुमार विमल लखटकिया ने छात्रों को समझा कर शांत किया। दीपक कुमार ने महाविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते एक छात्र परीक्षा से वंचित रह गया है। इस मामले में शिकायत कुविवि के कुलपति से की जाएगी। वहां पर उपाध्यक्ष गौरव, छात्र नेता रितिक यादव, शरद, शिभम, आदिल, आरिफ, मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर की अंग्रेजी की परीक्षा थी। छात्र कमर अली नौ बजकर 35 मिनट आया था जिस कारण परीक्षा प्रवेश नहीं दिया जा सका। परीक्षा का निर्धारित समय नौ बजे था।
- डॉ. कुमार विमल लखटकिया, चीफ प्राक्टर पीजी कॉलेज बाजपुर।