फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students. climbed. college. demanding. increase. seats.

Udham Singh Nagar News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छत पर चढ़े छात्र

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students. climbed. college. demanding. increase. seats.
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र। 
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। महाविद्यालय की छत पर चढ़े छात्र नेताओं ने आत्मदाह की धमकी दे डाली। इससे कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दो घंटे बाद छात्रों को समझा बुझाकर छत से उतारा गया। प्राचार्य ने कुलपति और उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं में सीट बढ़ाने की मांग हो रही है। सोमवार को छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने एमए और एमकाॅम प्रथम सेमेस्टर में 10-10 और एमएससी में तीन-तीन सीट बढ़ा दी थी। मंगलवार को छात्र नेताओं ने एमकाॅम और एमएससी में 45 फीसदी से अधिक, एमए में 40 फीसदी अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग शुरू कर दी। दोपहर दो बजे छात्रसंघ सचिव सचिन वर्मा, कोषाध्यक्ष अनमोल त्रिपाठी सहित कई छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने सीट नहीं बढ़ाने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। छत पर चढ़े नेताओं के समर्थन में कुछ छात्रों ने कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ता देख कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने पर चार बजे छात्र छत से नीचे उतरे और प्राचार्य प्रो. डीसी पंत को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सीट बढ़ाने के साथ ही प्रवेश पोर्टल में सुधार की मांग की। वहां पर छात्र संघ अध्यक्ष कमल चंद जोशी, उपसचिव सुभांशु कश्यप, रजत बिष्ट, जसवंत सिंह, अनुभव पाठक, रितु पाल, आकांक्षा गुप्ता, भगवान सिंह, हामिद, सुशीला भट्ट सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट
सोमवार को छात्रों की मांग पर 15 फीसदी सीट बढ़ाई गई थी। अब छात्र 45 फीसदी अंक तक छात्रों को प्रवेश देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की मांग को निदेशालय और कुलपति तक पहुंचाया जाएगा। - प्रो. डीसी पंत, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed