{"_id":"69347fcb45e228bbfb0b4ca7","slug":"students-bike-collides-with-a-calf-injured-student-dies-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-135969-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बछड़े से टकराई छात्र की बाइक, घायल ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बछड़े से टकराई छात्र की बाइक, घायल ने दम तोड़ा
Sun, 07 Dec 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क पर लावारिस मवेशी आमजन के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। बीते बृहस्पतिवार को कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी छात्र बॉबी सिंह (25) की बाइक लावारिस पशु से टकरा गई और गंभीर रूप से घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बॉबी सिंह पुत्र वीर सिंह बीते बृहस्पतिवार को कंप्यूटर की कोचिंग के लिए काशीपुर आया था। शाम को घर लौटते समय पथरी मंदिर के मोड़ पर अचानक एक बछड़ा उसकी बाइक के सामने आ गया और टक्कर लगने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे पहले काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस पर परिजनों ने बॉबी सिंह को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने सिर पर आई गंभीर चोट का ऑपरेशन किया और बीते शुक्रवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों व एक बहन में वह सबसे बड़ा था। पिता खेती-किसानी करते हैं। क्षेत्र में घूमने वाले लावारिस मवेशियों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।