फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students are forced to do practicals with worn out equipment in Radhe Hari PG College kashipur

Uttarakhand News: घिसे-पिटे उपकरणों से प्रैक्टिकल करने को मजबूर हैं विद्यार्थी, लैब में भरा मिला टूटा फर्नीचर

Fri, 20 Sep 2024 11:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर/ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर/ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

राधेहरि पीजी कॉलेज में भौतिक, रसायन, जंतु, वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशालाओं की स्थिति बेहतर नहीं है। इनमें साइंस के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के लिए जो उपकरण मौजूद हैं वो घिसे पिटे हैं। 

विज्ञापन
Students are forced to do practicals with worn out equipment in Radhe Hari PG College kashipur
महाविद्यालय में रसायन विज्ञान पीजी की बदहाल लैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में शासन एवं विभाग की अनदेखी के चलते राधेहरि पीजी कॉलेज में प्रयोगशालाओं में संसाधनों का अभाव बना हुआ है। विद्यार्थी घिसे-पिटे उपकरणों से प्रैक्टिकल करने को मजबूर हैं।

राधेहरि पीजी कॉलेज में भौतिक, रसायन, जंतु, वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशालाओं की स्थिति बेहतर नहीं है। इनमें साइंस के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के लिए जो उपकरण मौजूद हैं वो सब घिसे पिटे हैं। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं की पड़ताल की तो इस बदहाल स्थिति का खुलासा हुआ। सबसे पहले टीम भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला पहुंची। यहां लैब की स्थिति ठीक थी लेकिन यहां मात्र 10 प्रतिशत उपकरण एवं यंत्र ही पाए गए। साथ ही पुराने सामान से स्टोर कक्ष भरा हुआ मिला। वहीं रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में कैमिकल, एसिड एवं अन्य उपकरणों का अभाव मिला। उपकरण व अन्य सामान भी वर्षों पुराना था। ऐसा ही हाल वनस्पति और जंतु विज्ञान प्रयोगशाला का मिला। नए उपकरणों की आवश्यकता है लेकिन कॉलेज प्रशासन शासन से बजट मिलने के बाद उपकरण खरीदने की बात कर पल्ला झाड़ने में लगा रहा है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: चार फर्जी खातों से किया 2.87 करोड़ का लेन-देन, राइस मिलर पिता-पुत्र पर केस; ऐसे देते थे झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में भरा मिला टूटा फर्नीचर
रसायन विज्ञान की पीजी की लैब की स्थिति बहुत ही दयनीय मिली। यहां पुराना टूटा फर्नीचर भरा मिला। वहां जाले एवं गंदगी को देख कर प्रतीत हो रहा था सालों से यहां प्रैक्टिकल ही नहीं हुए हैं।

क्या कहते हैं विभाग प्रभारी
भौतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. महीपाल सिंह कहते हैं कि लैब में 90 प्रतिशत उपकरण एवं यंत्रों का अभाव है। लैब सहायक कार्यरत हैं। नए उपकरणों की आवश्यकता है। रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी ममता बेलवाल कहती हैं कि पुराने उपकरण से काम चलाया जा रहा है। लैब सहायक का पद रिक्त है। वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. स्नेहलता कहती हैं कि लैब सहायक के दो में से एक पद रिक्त है। पीजी में लैब नहीं है। जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. एमके सिन्हा कहते हैं कि पुराने उपकरणों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। नए उपकरणों की जरूरत है।

प्रयोगशालाओं में उपकरणों की कमी महाविद्यालय स्तर की है। महाविद्यालय से प्रस्ताव आने पर शासन को भेजा जाएगा। वहां से बजट मिलने पर ही उपकरण खरीदे जा सकेंगे।
- डॉ. अंजु अग्रवाल, निदेशक, उच्चशिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed