फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student who have attendence less than 75 percent, will not be applicable for election.

75 फीसदी से कम उपस्थिति पर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Sun, 25 Mar 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Sun, 25 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Student who have attendence less than 75 percent, will not be applicable for election.
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महाविद्यालय सिसौना के अनुशासन मंडल ने 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित न होने देने के साथ ही छात्र संघ चुनाव पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही अगले सत्र से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बायोमैट्रिक मशीन से होगी। 

विज्ञापन


शनिवार को कालेज परिसर में बैठक के बाद प्राचार्य डा. सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि शासन और विश्वविद्यालय के निर्देशों के तहत 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि बायोमैट्रिक मशीन पर सुबह 10:15 बजे से शाम 3:30 बजे तक उपस्थिति होगी। प्राचार्य ने बताया कि सात अप्रैल से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शाम की पाली में तीन से छह बजे तक होगी।
विज्ञापन


वहां पर अनुशासन मंडल की मुख्य सदस्य डॉ. साधना पंत, सदस्य डॉ. शर्मिला सक्सेना, डॉ. रजविंदर कौर, डॉ. अनीता नेगी, डॉ. सत्यमित्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed