फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student inspired for environment protection

बच्चों ने निबंध और चित्रकला के जरिए किया ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Student inspired for environment protection
सितारगंज में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे। - फोटो : SITARGANJ
ऊर्जा संरक्षण विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में 58 स्कूलों के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग में झाड़ी नंबर नौ के सूरज व्यापारी और स्कॉलर वैली स्कूल की तमन्ना महतो ने निबंध और चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में झाड़ी नंबर नौ के सूरज व्यापारी ने प्रथम, आरके माटा हाईस्कूल के अंशुमन ने द्वितीय और सुनखरीकला की मनदीप कौर ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग में राइंका गुरुग्राम की प्रतिभा राय ने प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज शक्तिफार्म की दीक्षा भट्ट ने द्वितीय और न्यू ज्ञानदीप शक्तिफार्म की संजीता हालदार ने तृतीय स्थान हासिल किया। माध्यमिक वर्ग में बालिका इंटर कॉलेज शक्तिफार्म की रेशमा विश्वास ने प्रथम, बिजट्टी की रजविंदर कौर ने द्वितीय और राइंका शक्तिफार्म के अंकित हालदार ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में स्कॉलर वैली की तमन्ना महतो ने प्रथम, बिरिया की प्रतिज्ञा राणा ने द्वितीय और रतनफार्म नंबर दो की सुष्मिता विश्वास ने तृतीय, उच्च प्राथमिक वर्ग में आरके माटा स्कूल की हरमनदीप कौर ने प्रथम, स्कॉलर वैली के अयान रजा ने द्वितीय और रतनफार्म नंबर एक की सोनाली मंडल ने तृतीय, माध्यमिक वर्ग में राइंका सितारगंज के राज सागर ने प्रथम, गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता के आकांक्षा चंद ने द्वितीय और बालिका इंटर कॉलेज शक्तिफार्म की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में मृत्युंजय सिंह, रीता रानी, संजय शुक्ल, जीवन नेगी, जागेश्वर दयाल बाथम, जयंत मंडल, डा.संगीता गुप्ता, यामिनी भंडारी और कौशल वर्मा निर्णायक, रविंद्र नाथ, रामबाबू शुक्ल, शशिकला सिंह, अर्चना पाठक संयोजक रहे। संचालन डा. धनंजय चौबे ने किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को 22 नवंबर को रुद्रपुर में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed