फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Potholes on the roads are becoming a hazard for motorists and pedestrians.

Udham Singh Nagar News: सड़कों पर बने गड्ढे वाहन चालकों-राहगीरों के लिए बन रहे खतरा

Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads are becoming a hazard for motorists and pedestrians.
काशीपुर। शहर की सड़कें बदहाल होने का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर बने गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। बारिश में जलभराव के कारण इन गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर संडे मार्केट के पास चौराहा के पास पूरी सड़क गड्ढों में बदल चुकी है। व्यापारियों ने बताया कि दिन में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। द्रोण मिनी बाईपास को जोड़ने वाले इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इनके दबाव से सड़क की स्थिति दिनोंदिन खराब हो रही है। शुगर मिल-खड़कपुर देवीपुरा मार्ग के दुकानदारों ने बताया सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर रात में डंपर, ट्रक और ट्रेक्टर-ट्राली चालक तेज गति से आवाजाही करते हैं। ऐसे में अन्य चालकों के सामने भारी वाहनों के साथ-साथ गड्ढों से भी अपने वाहन को बचाने की चुनौती रहती है।
विज्ञापन

कोट

पोस्ट मानसून के तहत टेंडर प्रक्रिया की गई है। लगभग एक महीना प्रक्रिया होने में लग जाएगा। जब तक मानसून की बारिश भी थम जाएगी। इसके बाद दोनों मार्ग पर पेच वर्क कराया जाएगा। -परवेज आलम, एई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed