फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Judokas display prowess; 14 selected for the district level.

Udham Singh Nagar News: जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 14 का जिला स्तर के लिए चयन

Wed, 26 Aug 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Judokas display prowess; 14 selected for the district level.
जसपुर। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के हॉल में ब्लॉक स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हुई। विभिन्न आयु और भार वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। 12 बालिकाओं और दो बालकों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. सर्वेश कुमार वर्मा ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में मान्यता ने माही को, इजमा ने आंजल और अरीबा ने यामिनी को हराकर अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

रिया, काकुल और हिमांशी का भी अपने-अपने भार वर्ग में जिला स्तर के लिए चयन हुआ। अंडर-17 में सुमानी सारिया ने रितिका, जीनत ने दिव्यांशी को हराया। भूमिका, पलक और दीपांशी का भी अपने-अपने भार वर्ग में जिला स्तर के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में भूपेंद्र सिंह और अंडर-17 में बासु कुमार ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। चयनित प्रतिभागी आठ सितंबर को युवा कल्याण हाॅल, रुद्रपुर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक सुभाष चंद्र, सहसमन्वयक ताविंदा अली, राजेश चौधरी, अनूप सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed