फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student died in police lockup

पूछताछ के लिए लाए गए छात्र की हवालात में संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Student died in police lockup
मृतक धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज में पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए हवालात में रखे गए इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छात्र ने शर्ट से फंदा लगाकर फांसी लगाई है। एसएसपी ने सिडकुल चौकी पहुंचकर मौके का मुआयना किया। एडीएम की मौजूदगी में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। इधर, परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीती 8/9 जुलाई की रात को सिसौना गांव में राजा सिंह के घर चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को गांव का धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू (19) दिखाई दिया। इस पर बीते बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सिडकुल चौकी पुलिस धीरज को पूछताछ केे लिए चौकी ले आई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हवालात में बंद धीरू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के दौरान एक सिपाही पहरा दे रहा था तो दूसरा बैरक में सोया हुआ था। चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महर रुद्रपुर गए हुए थे। पहरा दे रहे सिपाही ने जब धीरू को मृत हालत में देखा तो तत्कला कोतवाल सुधीर कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ सुरजीत और एसडीएम मनीष बिष्ट, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार चौकी पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक धीरू के परिजनों को मामले से अवगत कराया। एसपी पींचा ने बताया कि धीरू ने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। वहीं सूचना पर चौकी पहुंचे मृतक के पिता विजेंद्र सिंह राणा ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हवालात में न तो कोई कुंडा है और न ही कोई अन्य वस्तु ही रखी थी। कहा कि धीरू ने ग्रिल के दरवाजे से लटककर जान नहीं दी। उन्होंने बेटे को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। तहेरे भाई सुभाष सिंह राणा, कल्लू सिंह राणा और चाचा सचिन राणा ने भी कहा कि धीरू ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसे मारा गया है। उन्होंने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed