{"_id":"63729d26ba57d4262f604908","slug":"student-and-teachers-death-in-sitargang-road-accident-sitarganj-news-hld482018861","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस और ट्रक की टक्कर में शिक्षिका और छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस और ट्रक की टक्कर में शिक्षिका और छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। किच्छा से विद्या राम सुधि सिंह गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को नानकमत्ता साहिब का शैक्षिक भ्रमण कराकर लौट रही बस सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर से पलट गई। हादसे में एक छात्रा और एक शिक्षिका की मौत हो गई। छह शिक्षिकाओं समेत 30 से अधिक छात्राएं, चालक और हेल्पर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल छात्राओं को उजाला सिग्नस एसएच हॉस्पिटल और प्रयास अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम ने हादसे के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।
सोमवार को किच्छा के विद्याराम सुधि सिंह गर्ल्स हायर सीनियर स्कूल की सात शिक्षिकाओं के साथ 51 छात्राओं का दल प्राइवेट बस से शैक्षिक भ्रमण पर नानकमत्ता गया था। शाम को लौटते समय करीब 3:45 बजे भिटौरा गांव में आईटीआई के सामने एनएच-74 पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। अचानक बस पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार छात्राओं और शिक्षिकाओं में चीखपुकार मच गई।
हादसे में बस में सवार पंजाबी मोहल्ला किच्छा निवासी शिक्षिका लता गंगवार (37) पुत्री स्व. टीकाराम गंगवार और आजादनगर वार्ड नंबर दो सुभाष कॉलोनी किच्छा निवासी कक्षा छह की छात्रा ज्योत्सना (14) पुत्री प्रकाश मजूमदार की मौत हो गई। इसके अलावा 30 से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अन्य को भी मामूली रूप से चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने आननफानन घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 एंबुलेंस, पेट्रोलिंग स्कार्पियों व अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को उजाला सिग्नस एसएच अस्पताल और 12 घायलों को प्रयास अस्पताल रेफर कर दिया। एक घायल महिला को बरेली ले जाया गया है।
इधर सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पलटी बस को क्रेन से किनारे लगवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। डीएम युगल किशोर पंत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मल्लिक, एसडीएम तुषार सैनी व तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी अस्पताल में घायलों की सेवा में जुटे रहे।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दूबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल व ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर के पति पलविंदर सिंह औलख ने भी अस्पताल व दुर्घटनास्थल पर घायलों की तीमारदारी की।
हादसे में घायल छात्राएं
शीतल (15)
सोनम कौर (15)
सुरभि (15)
लवप्रीत कौर (15)
बबली (12)
पिंकी (16)
नंदिनी (12)
दयावती (16)
पलक (15)
शिवानी (16)
अंशिका (13)
गीता (16)
रितिका (15)
रीना (14)
नैना (12)
संगीता (15)
पूजा (16)
ज्वाला (16)
तारु (16)
हिमानी (15)
काजल (15)
प्रीति राय (15)
प्राची जोशी (15)
घायल शिक्षिकाएं और ड्राइवर एवं कंडक्टर
रेणुका (62)
सरिता (45)
रूबी (27) व उनका बेटा आर्यन (6)
रामजी लाल (45) बस चालक
रहीस अहमद (35) बस हेल्पर
मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश
सितारगंज। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में शिक्षिका लता गंगवार और छात्रा ज्योत्सना की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के भी आदेश दिए हैं। इधर सीएम के निर्देश पर डीएम युगल किशोर पंत ने सितारगंज के एसडीएम तुषार सैनी को मामले की मजिस्ट्रीयल जांच सौंप दी है। संवाद
रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने भी जताया शोक
सितारगंज। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अजय भट्ट ने कहा कि घायलों को यदि बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रशासन हरसंभव कदम उठाए। सभी घायलों का निशुल्क इलाज किया जाए। संवाद
बगैर फिटनेस और बिना परमिट संचालित वाहनों पर होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। सितारगंज में बाल दिवस के दिन हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग भी सतर्क हो गया है। परिवहन विभाग बगैर फिटनेस, बिना परमिट चल रहे वाहनों को सीज करने के अभियान को तेज करेगा। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों का डीएल निरस्त करने के साथ ही वाहन को सीज किया जाएगा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) वीके सिंह ने कहा कि सितारगंज में ट्रक की टक्कर से स्कूली बच्चों की बस के पलटने से हुए दुखद हादसे को परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए परिवहन विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है।
जिले में बगैर फिटनेस व बिना परमिट संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान को तेज किया जाएगा। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उनके वाहन को भी सीज किया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। यूपी और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भी फिटनेस व परमिट जांचे जाएंगे।
एआरटीओ ने कहा कि सितारगंज में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में मौके पर पहुंचकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में दोनों वाहनों के दस्तावेजों के सही पाए जाने की सूचना मिली है। घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी जांच चल रही है।

सितारगंज में हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज सीएचसी से रेफर घायल को ले जाती पुलिस व तीमारदार। संवाद- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज सीएचसी में इलाज के लिए बैठे बच्चे। संवाद- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में ट्रक व बस की टक्कर के बाद मौके पर पड़ी बच्चों की चप्पल व जूते। संवाद- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में भिटौरा आईटीआई के सामने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को उठाती क्रेन। संवाद- फोटो : SITARGANJ