फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strict Action Will Be Taken Against Black Marketing of Fertilizer: Namdhari

खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई: नामधारी

Sun, 10 May 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 10 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Strict Action Will Be Taken Against Black Marketing of Fertilizer: Namdhari
बाजपुर। यूरिया और डीएपी, एनपीके उर्वरकों के वितरण पर निगरानी रखी जाएगी। कालाबाजारी करने को छोड़ा नहीं जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। किसानों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है।
विज्ञापन

शनिवार को अपने फार्म हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोग उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने कहा कि कृषि निदेशालय की ओर से किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए आदेश जारी किए गए जिसके तहत विक्रेता को हर स्थिति में प्रति किसान को पांच बैग यूरिया और दो बैग डीएपी, एनपीके से अधिक नहीं निर्गत किया जाने और उर्वरको की यह सीमा भी खतौनी में दर्ज कृषि भूमि के आधार पर देने के निर्देश जारी हुए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल से पांच मई तक उर्वरक की वितरण की स्थिति पोर्टल के माध्यम से देखा गया। जिसमें जनपद हरिद्वार, देहरादून व उधमसिंहनगर में यूरिया वितरण की स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों को फसल बुआई के अनुसार उर्वरक प्राप्त हो सके। इसके लिए मुख्य कृषि अधिकारी रणनीति बनाकर कार्य करने को कहा गया। खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर आयोग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने किसानों से कोई दिक्कत होेेने पर उनसे सीधे तौर पर संपर्क कर सकते है। प्रदेश सरकार की योजनाओं में किसानों कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed