फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Street lights stolen in Deori, villagers angry

Udham Singh Nagar News: देवरी में स्ट्रीट लाइटें चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Street lights stolen in Deori, villagers angry
झनकट। देवरी गांव में लगातार हो रही स्ट्रीट लाइट चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के विभिन्न स्थानों से स्ट्रीट लाइट चोरी होने के कारण रात के समय क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों में कई स्ट्रीट लाइटों की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं इसके बावजूद इस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। समाजसेवी बीएस कोटिया ने बताया कि शनिवार रात में देवरी कलोनिया मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट भी चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से देवरी में एक पुलिस चौकी खोलने की मांग करते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति चोरी हो रही है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव में तत्काल रात्रि गश्त शुरू की जाए और मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed