फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Street Lights in SC Villages

अनुसूचित जाति के 12 गांवों की सड़कें स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Street Lights in SC Villages
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से जिले के 12 अनुसूचित गांवों की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इन गांवों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा ताकि अनुसूचित जाति के बच्चों को बेसिक शिक्षा का ज्ञान मिल सके।
विज्ञापन

गांवों के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल के लिए आरओ भी लगाए जाएंगे। गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि पीएम आदर्श ग्राम योजना में विभिन्न गांवों में कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन गांवों के लिए बनाई कार्ययोजना
बाजपुर = बाजपुर के शोका नगला व रानी नागल गांव में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, विद्यालयों व आंगनबाड़ी भवनों में आरओ व वाटर कूलर लगाए जाएंगे। गांव के आंतरिक मार्गों में स्ट्रीट लाइटों लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर = जसपुर के जगतपुर पट्टी व केसारीपुर गांव में आंगनबाड़ी भवनों व विद्यालयों में आरओ व वाटर कूलर लगाए जाएंगे। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में हाईटेक शौचालय का निर्माण, गांव के आंतरिक मार्गों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। धाड़ीपुरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण व आंगनबाड़ी भवन में शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
काशीपुर = काशीपुर के पट्टी मज्जर, महताबवन व रामपुर गांव में आंगनबाड़ी भवन व विद्यालयों में आरओ व वाटर कूलर लगाए जाएंगे। गांव के आंतरिक मार्गों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
रुद्रपुर के कोठा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हाईटेक शौचालय का निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों व विद्यालयों में आरओ व वाटर कूलर और स्ट्रीट लाइटें। लोहारा गांव में आंगनबाड़ी भवनों व विद्यालयों में आरओ और वाटर कूलर, गांव में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।

सितारगंज = सितारगंज के डोहरी व खुनसरा गांव में आंगनबाड़ी भवन व विद्यालयों में आरओ व वाटर कूलर, राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में हाईटेक शौचालय का निर्माण व गांव की सड़कों में लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed