फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stores were kept in temples on Shivratri

ऊधम सिंह नगर: शिवरात्रि पर मंदिरों में भंडारे लगे रहे

Sun, 19 Feb 2023 09:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Feb 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Stores were kept in temples on Shivratri
गदरपुर। रविवार को वार्ड नंबर सात में श्री पुरातन शिव मंदिर व्यवस्था समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। वहां मंदिर समिति अध्यक्ष जय किशन अरोरा, वेद प्रकाश भगत, सुनील जैन, राजेंद्र बेहड़, अनिल गुम्बर, रविंद्र चावला, केवल कृष्ण अरोरा, जगदीश कश्यप, मुकेश सावला संदीप बत्रा जगदीश गुप्ता आदि मौजूद थे। ग्राम गोपालनगर स्थित शिव मंदिर में शिव चौकी का आयोजन किया गया। श्री जय भवानी जागरण मंडल के भजन गायकों ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी। यहां सतीश मुंजाल, राकेश भुसरी, राजेंद्र मुरारिया, नरेश गंडा, अनिल मुंजाल, टीकम खेड़ा, सुभाष बेहड़, रविंद्र वीर सिंह, विजय सुखीजा अनिल भुसरी, भीम ठुकराल आदि मौजूद थे। इधर, ग्राम आदर्श नगर में ग्राम प्रधान गीता मलिक के आवास पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बिजेंद्र मलिक, राहुल मिश्रा, भूप सिंह गौतम, नरेंद्र मलिक, संजय गंगवार, संजीव वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर हुआ भंडारा
किच्छा। यहां कई मंदिरों मं भंडारा लगा। पुरानी अनाजमंडी स्थित शिव मंदिर में वार्ड वासियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां पर सभासद सिमरनजीत, ठाकुर महेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पवन शुक्ला, जगरूप सिंह गोल्डी, रॉबिन बाला, रमेश बाला, मह्पिाल, रमेश कुमार, धर्मेश कुमार आदि थे। इधर चीनी मिल के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया,राहुल सक्सेना, विजय अरोड़ा, नितिन फुटेला आदि थे। किच्छा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के निकट सीताराम मंदिर में दुर्गादास चावला परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर में हवन पूजन किया गया। यहां रामकली चावला, सचिन चावला, डाॅ. पीयूष टंडन, महेंद्र पाल, विजय अरोरा मौजूद रहे। इधर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस मौके पर पं. बह्मानंद, कमल खुराना, नितिन बंसल, विनोद बंसल आदि थे। चक्रधारी मंदिर, श्रीकृष्ण बल्देव मंदिर, हर श्री नाथ मंदिर में श्रद्धालओं की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन

गूलरभोज। रविवार को कॉलोनी नंबर दो शनि मंदिर, रेलवे फाटक शिव मंदिर में रविवार सुबह से पूजा अर्चना जारी रही। इसके बाद दोपहर को विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का प्रसाद का वितरण किया गया। वहां पर वीके गुप्ता, मोहन पवार, बाबूराम, आरपी जोशी, राजीव गुप्ता, कुलदीप रघुवंशी, लक्ष्मण गिरी, किशोर सामंत, डिस्को, पिंटू, घनश्याम, जीवन गुरुरानी सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिवरात्रि पर दूधिया बाबा मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर प्राचीन दूधिया बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इसमें मेयर रामपाल सिंह समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को बाबा शिवानंद महाराज ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा 49 वर्षों से चल रही है। इस दौरान विजय भूषण गर्ग, भारत भूषण चुघ, मनीष अग्रवाल, हरनाम चौधरी, हरविंदर सिंह, वीके सक्सेना, अशोक सिंघल, प्रदीप बंसल, सुरेंद्र मिड्ढा आदि थे।गदरपुर/किच्छा। शिवरात्रि पर्व पर विभिन्न मंदिरों में हवन पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

................
जवाहरनगर में भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

शांतिपुरी। ग्राम जवाहरनगर के स्व. श्याम लाल बर्मा खेल मैदान स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया। पूर्व प्रधान पूरन सिंह बिष्ट ने शिव मंदिर में हवन किया और महिलाओं ने कीर्तन भजन कर भगवान शिव और मां भगवती की महिमा का वर्णन किया।भंडारे में सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। वहां पर पूरन लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कोरंगा, लता पटवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा आर्य, लालमन शर्मा, धीरज वर्मा, पंकज पांडे गौरव खट्टी जोशी राजेंद्र पटवाल प्रकाश बिष्ट, ललित कांडपाल,पीसी पाठक, अमर राठौर, हीरा, गौरव अधिकारी, मयंक, राजू, गोविंद, ललित, सौरव, दीपू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed