फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stop the RBM for the UP crushers

यूपी के क्रशरों के लिए आरबीएम ले जाने पर रोक

Tue, 18 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
 खनन के पट्टे जारी होने के साथ ही प्रशासन ने अवैध खनन पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। अब यूपी के क्रशरों को आरबीएम ले जाने वाले डंपरों और ट्रकों को सीज कर दिया जाएगा। कृषि कार्यों के लिए खरीदी गई ट्रैक्टर-ट्रालियों पर खनन की ढुलाई करने पर रोक लगाई गई है। यूपी जाने वाले मार्गों पर सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने अपने कार्यालय में काशीपुर के पांच स्टोन क्रशर मालिकों, प्रबंधकों और सात पट्टा धारकों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा यूपी के क्रशरों पर आरबीएम ले जाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। इसको रोकने के लिए अजीतपुर में बैरियर बनाया जा रहा है। उससे गुजरने वाले खनन भरे वाहनों के नंबर नोट होंगे। उन्होंने पट्टाधारियों को बिना माल के रॉयल्टी जारी नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी क्रशर मालिकों से कहा कि वह खनन ढोने वाले वाहनों पर पहचान के लिए हरी पट्टी बना लें, ताकि यूपी के वाहनों की आसानी से पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों के नाम से खरीदी गई ट्रैक्टर, ट्रॉलियों का उपयोग खनन कार्यों में करते हुए पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की जाएगी। वहां गोपाल सिंह, अमोल अग्रवाल,, नितिन वात्सलय, हरज्योत सिंह, मनी शर्मा, अवधेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed