फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stone Pelting Over DJ

Udham Singh Nagar News: डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों से मारपीट और पथराव

Mon, 27 Mar 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stone Pelting Over DJ
एक कांस्टेबल घायल, एक कांस्टेबल का मोबाइल छीना, पुलिस ने दो महिला समेत पांच को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। एक शादी समारोह में डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला और पथराव कर दिया। लोगों ने पत्थर मारकर एक कांस्टेबल को घायल कर दिया और एक कांस्टेबल का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पतरामपुर पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने कहा शनिवार की रात को ग्राम पतरामपुर में तेज आवाज से डीजे बजाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। डीजे बंद करने को कहा तो डांस कर रहे ग्रामीणों ने अभद्रता शुरू कर दी।

सूचना पर चौकी प्रभारी भूपाल राम पौरी, कांस्टेबल सचिन चौधरी, दीपक जलाल भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। कांस्टेबल सचिन चौधरी ने वीडियोग्राफी के लिए अपना मोबाइल निकाला तो ग्रामीण मोबाइल छीन कर फरार हो गए। गांव के चौकीदार ने मोबाइल छीनने वालों के नाम बताए और तब पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कुछ लोगों ने कांस्टेबल दीपक जलाल के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। चौकी प्रभारी के साथ भी एक महिला ने हाथापाई की। माहौल बिगड़ने पर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर कुछ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नरेंद्र कुमार उर्फ नीटू, चरन सिंह व रेखा निवासीगण ग्राम पतरामपुर, विक्रम व रघुवती निवासी खानखाना थाना बंगा जिला नवांन शहर पंजाब बताया। जबकि फरार हुए व्यक्ति का नाम रिशू बताया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed