{"_id":"648611da5338f0e1610f9fe5","slug":"stone-crusher-seal-in-bazpur-bazpur-news-c-8-1-hld1009-165421-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रॉयल्टी से अधिक उपखनिज भरने पर स्टोन क्रशर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रॉयल्टी से अधिक उपखनिज भरने पर स्टोन क्रशर सील
Sun, 11 Jun 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। एसडीएम आरसी तिवारी और खनन उपनिदेशक दिनेश कुमार ने राजस्व टीम के साथ गाड़ी पर डंपर चढ़ाने के मामले की जांच की। इस दौरान रॉयल्टी से अधिक मात्रा में उपखनिज भरने पर एक स्टोन क्रशर को सील कर दिया।
बता दें कि एसडीएम आरसी तिवारी ने टीम के साथ शनिवार को चेकिंग अभियान के तहत खनन से भरे डंपर को रोका। जिस पर चालक ने एसडीएम की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। जिस पर डंपर को पकड़कर सीज कर दिया गया।
रविवार शाम को एसडीएम आरसी तिवारी और खनन उपनिदेशक दिनेश कुमार ने राजस्व टीम के साथ जिस स्टोन क्रशर से डंपर में उपखनिज भरा था। उस क्रशर पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसडीएम ने बताया कि गांव रतनपुरी ओमकार इंफ्राटेक लिमिटेड से उक्त डंपर की रॉयल्टी 50 क्विंटल की जारी हुई है। जबकि डंपर में 593 क्विंटल उपखनिज भरा गया। भारी खामियां मिलने पर ओमकार इंफ्राटेक लिमिटेड (स्टोन क्रशर) को सील कर दिया गया। डंपर चालक के दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। जान से मारने की नीयत गाड़ी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश करने के मामले में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।