फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sticks, poles and went 4 people injured in the stone pelting, six women injured in stampede

लाठी, डंडे चले और पथराव में 4 लोग घायल, भगदड़ में छह महिलाएं चोटिल

Thu, 26 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sticks, poles and went 4 people injured in the stone pelting, six women injured in stampede
सभा स्‍थल पर बिखरी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य की चुनावी सभा समाप्त होने के बाद जुलूस निकालने के लिए रथ पर बैठने के दौरान दो गुटों में लाठी डंडे चल गए। साथ ही पथराव और हवाई फायरिंग भी हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के चार लोग घायल हो गए। जबकि भगदड़ में छह महिलाएं चोटिल हो गईं। घायलों का एक अस्पताल में इलाज कराया गया है। पथराव से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 60 से अधिक कुर्सियां तोड़ दी गईं।
विज्ञापन


खबर मिलते ही डीएम चंद्रेश यादव, एसएसपी सैंथिल अबुदेई, एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम पीएस राणा, सीओ जीसी टम्टा ने मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच के बाद एचएसओ बीएस धौनी की तरफ से दो नामजद सुरेंद्र सिंह नामधारी, कुलविंदर सिंह किंदा और 12 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 188, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसपी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है।
विज्ञापन



 बुधवार को मंडी समिति परिसर में भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य के नामांकन को लेकर क्षेत्रभर कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र थी। जहां चुनावी सभा के समापन पर प्रत्याशी यशपाल आर्य नामांकन जुलूस के लिए रथ पर बैठ रहे थे कि इस दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी और जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गाली गलौच लाठी डंडे और पत्थरबाजी हो गई। दोनों के समर्थकों में फायरिंग हो गई। करीब 10 राउंड गोली चली। इससे अफरातफरी मच गई। भगदड़ में कई महिलाएं दबकर चोटिल हो गइं। जमकर पत्थर और डंडे लगने से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में एक पक्ष के बल्देव सिंह नामधारी, अमर सिंह रंधावा, सतनाम सिंह और दूसरे गुट से रणजीत सिंह, सोनू सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में इलाज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य के चुनावी सभा के दौरान गुटों के भिड़ने और फायरिंग होने से मची भगदड़ में सुल्तानपुर पट्टी निवासी रामोदेवी, रामवती, गुड़िया सहित छह महिलाएं चोटिल हो गई। महिला विकास समिति अध्यक्षा लज्जा सैनी ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। भगदड़ में पता नहीं चला कि घटना करने वाले कौन लोग थे। 


। चुनावी सभा के दौरान संघर्ष के बाद मची भगदड़ में ग्रामीण महिला और पुरुष ने वाहनों के नीचे बैठकर जान बचाई। भगदड़ में वरिष्ठ नेता भी भागते नजर आए। बताते हैं कि यशपाल आर्य की गाड़ी का चालक भी फायरिंग के बाद भाग गया। यशपाल आर्य और संजीव आर्य को नवदीप सिंह कंग गाड़ी में बैठाकर ले गया। 


भाजपा की चुनावी सभा में संघर्ष होने पर भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य और नैनीताल के प्रत्याशी संजीव आर्य को हरमिंदर सिंह लाडी, राजेश कुमार, उपेंद्र चौधरी सहित दर्जनभर कार्यकर्ता घेरा बनाकर बमुश्किल एक गाड़ी में बैठाकर ले गए। फायरिंग की घटना से नगर क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले  सभा को भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, अरविंद पांडे,  स्टार प्रचारक बलराज पासी, जिलाध्यक्ष राममल्होत्रा, प्रदेश सचिव रविंद्र बजाज, मेयर ऊषा चौधरी, जिला महामंत्री राजेश कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed