फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   STF Inspects Gas Agency

गैस एजेंसी में एसटीएफ का छापा, थमाया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
STF Inspects Gas Agency
रुद्रपुर। कुमाऊं की एसटीएफ टीम ने रुद्रपुर के नयन गैस एजेंसी में छापा मारा। इस दौरान एजेंसी को नोटिस थमाकर चेतावनी दी गई है कि कालाबाजारी की तो कड़ी कार्रवाई होगी। शनिवार को कुमाऊं एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह को सूचना मिली कि गांधी कॉलोनी रुद्रपुर में कोरोना संक्रमितों के तीमारदारों को तय दाम से अधिक में सिलिंडर दिए जा रहे हैं। एसपी सिंह के निर्देश पर एसआई केजी मठपाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही एसटीएफ ने लोगों से भी पूछताछ की। इस मौके पर कालाबाजारी का कोई आधार नहीं मिला। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए टीम ने एजेंसी संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

मनमाने दामों पर ऑक्सीजन न बेचें
रुद्रपुर। ऑक्सीजन की कमी और कालाबाजारी की शिकायतों पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बिंदुखेड़ा स्थित राठी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल और मुदित अग्रवाल से ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और मनमाने दामों पर ऑक्सीजन नहीं बेचने की हिदायत भी दी। विधायक ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद एडीएम ने ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उप कोषाधिकारी प्रीतम सिंह चौहान को प्लांट पर तैनात कर दिया। वहां पर विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, रचित सिंह, आकाश बठला, राहुल गुप्ता थे।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने किया ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण
काशीपुर। कोरोना काल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपयोगिता को देखते हुए शनिवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच की। निरीक्षण के दौरान विभाग को कहीं भी खामिया नहीं मिली। शनिवार को अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने अपनी टीम के साथ काशीपुर के हरि और लिक्वी ऑक्सील प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट स्वामियों को प्लांट के आसपास किसी भी तरह का ज्वलनशील पदार्थ न रखने और समय-समय पर सिलिंडरों की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed