{"_id":"6a987eeb1fd55e574f0fbcd1","slug":"state-of-the-art-dental-department-opens-at-sh-hospital-sitarganj-news-c-8-1-hld1026-826626-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसएच अस्पताल में अत्याधुनिक डेंटल विभाग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसएच अस्पताल में अत्याधुनिक डेंटल विभाग शुरू
Thu, 03 Sep 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज (वि)। पीलीभीत रोड स्थित एसएच मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आनंद 32 पॉइंट्स डेंटल केयर, सितारगंज के सहयोग से अत्याधुनिक डेंटल विभाग का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने फीता काटकर विभाग का उद्घाटन किया। विभाग में दंत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विक्रम आनंद एवं डॉ. अनु कौल आनंद की देखरेख में दांतों में दर्द, सड़न, मसूड़ों की समस्या समेत विभिन्न दंत रोगों का जांच एवं उपचार किया जाएगा। यहां डेंटल इंप्लांट सहित आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे सितारगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दांतों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहां अस्पताल के चेयरमैन हाजी शमशुल हक मलिक, डॉ. अतुल पांडेय, डॉ. रिचा पांडेय, सभासद दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, दीप कमल तिवारी, सतेंद्र दिवाकर आदि थे।
--
देवस्थली विद्यापीठ में ‘दीक्षारंभ-2026’ शुरू
लालपुर (वि)। देवस्थली विद्यापीठ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, लालपुर में डी.फार्म., बी.फार्म. एवं एम.फार्म. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘ओरिएंटेशन-2026 दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाईनक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, सिडकुल पंतनगर के मानव संसाधन प्रमुख अशोक कुमार, प्रबंध निदेशक मनींद्र सिंह कोश्यारी, कार्यकारी निदेशक आरसी चौधरी, मुख्य परामर्शदाता प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, परिसर निदेशक डा. सीएस मेहता, डायरेक्टर-कम-प्रिंसिपल डा. हिमांशु जोशी एवं औषधि विश्लेषक महेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, प्रयोगशाला प्रशिक्षण, अनुशासन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।