फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stadium anaugration.

खेल मंत्री अरविंद ने किया बाजपुर के मिनी स्टेडियम का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Stadium anaugration.
बाजपुर के मिनी स्टेडियम का लोकार्पण करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय और अन्य। - फोटो : BAZPUR
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने तीन करोड़ 37 लाख रुपये से बने मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। पांडेय ने कहा कि जल्द स्टेडियम में बेसिक कोच की तैनानी की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिनी स्टेडियम के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री पांडेय ने कहा कि कोविड के चलते मिनी स्टेडियम का लोकार्पण नहीं हो पाया था। आज स्टेडियम को जनता को समर्पित कर दिया गया है। जल्द ही स्टेडियम में कोच बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। निर्माण कार्य में कुछ कमियां रही होंगी तो उसकी जांच कराई जाएगी। प्रतिभा निखारने के लिए बच्चों को प्लेटफार्म नहीं मिलता था। हमने कोशिश की है कि न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए। आर्थिक सहयोग देकर बच्चों को खिलाड़ी बनने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि मान्यता प्राप्त खेल संघ से चैंपियनशिप जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिए जाने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक मदद देने का भी खेल नीति में प्रावधान किया जा रहा है। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में उत्तराखंड का 19 वां स्थान था। अब चौथे स्थान पर है। पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जामंत्री राजेश कुमार, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष मेजर सिंह संधू ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन भाजपा नगर महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने किया। वहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडी समिति अध्यक्ष रामचंदर, लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्स टिंकू तोमर, खीम सिंह दानू, राजेश, कोच अर्जुन सिंह गोराया, बल्देव कांबोज, विमल शर्मा सहित शिक्षा, क्रीड़ा विभागीय अधिकारी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed