फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stadium-A in girl child and stadium blue team in boy

बालिका में स्टेडियम-ए व बालक में स्टेडियम ब्लू टीम रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Stadium-A in girl child and stadium blue team in boy
काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम अतिथि के साथ। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यान चंद्र की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग में स्टेडियम ए और बालक वर्ग में स्टेडियम ब्लू ने मैच जीता।
विज्ञापन

सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक-बालिका हॉकी का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, विशिष्ट अतिथि साईं की प्रभारी ज्योति शाह व उत्तराखंड हॉकी एसो. के संयुक्त सचिव योगेश जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया। स्टेडियम-ए की गुनगुन कश्यप के एक गोल से टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग का फाइनल स्टेडियम ब्लू व स्टेडियम रेड के मध्य मैच खेला गया। स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम रेड को 3 के मुकाबले 2 गोल से पराजित किया। स्टेडियम ब्लू की ओर से कृष्ण, रितिक व फैज ने एक-एक गोल किए जबकि स्टेडियम रेड की ओर से बॉबी व प्रिंस ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर रुद्रपुर में आयोजित बालक-बालिका जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें काशीपुर फुटबाल क्लब विजेता और गुरुनानक एकेडमी उप विजेता को पुरस्कृत किया गया। वहीं हॉकी प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, हॉकी कोच मोहित सिंह, अब्दुल जब्बार, मोहित रावत, रईस अहमद, चंदन नेगी, नीरज, आनंद सिंह बोरा, साजिद, रजवंत कौर, सलीम मोहम्मद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed