फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ST needed 15 percent reservation

एसटी को 15 प्रतिशत आरक्षण की जरूरत

Tue, 08 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ खटीमा। Updated Tue, 08 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

राज्य में अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों को राजकीय सेवाओं में प्रदान किए जा रहे आरक्षण की समीक्षा एवं उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाए जाने के लिए गठित समिति की बैठक में पूर्व मुख्य सचिव एवं कमेटी के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल ने कहा कि जनजाति समाज आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक पिछड़ेपन की वजह से सरकारी नौकरियों में भी पिछड़ रहा है।

विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने किसानों को फसल का उचित मूल्य न मिलने, जमीनों के रकबे कम होना भी आर्थिक रूप से कमजोर होना कारण बताया। इस दौरान जनजाति की कृषि भूमि को अकृषक किए जाने के मामले भी उठे।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सरकारी नौकरियों में जनजातियों के घटते प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त की।
कमेटी के अध्यक्ष नपलच्याल ने कहा कि  अब तक धार्चूला, कालसी, देहरादून में हुई जनजातियों के आरक्षण को लेकर हुई बैठकों में हर जगह राजकीय सेवाओं में आरक्षण बढ़ाने की मांग उठी है। राणा थारु परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह राणा ने कहा कि जनजातियों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने की अवश्यकता है। एलएस राणा ने कहा कि प्रदेश में 1.08 राज्यआंदोलनकारी हैं। लेकिन उनके लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उसी के आधार पर जनजातियों का आरक्षण बढ़ाया जाए। मदन सिंह राणा ने हिमांचल, झारखंड, छत्तिसगढ़ के हिसाब से आरक्षण बढ़ाने की मांग की। रमेश राणा ने निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने, आउट सोर्सिंग व संविदा पर हुई भर्ती में आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने, रोस्टर को 24वें स्थान से नीचे लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम राणा ने पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग की। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने आरक्षण के आधार पर विधानसभा की एक सीट घटने का मामला उठाया। बैठक में जनजाति की जमीनों को अकृषक घोषित करने के मामले उठने पर उन्होंने कहा कि यह हो नहीं सकती लेकिन यहां किस आधार पर हो रही है। इसके लिए सरकारी मिशनरी को नजर रखनी चाहिए।

इस अवसर पर  अपर सचिव समाज कल्याण रमेश चंद्र लोहनी, निदेशक जनजाति कल्याण विभाग योगेंद्र रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी वर्षा आर्य, एसडीएम ऋचा सिंह, तहसीलदार राधेश्याम राणा, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, शीशराम राणा, गोपाल सिंह राणा चांदा, लीलावती राणा, बचन सिंह राणा, सुरेश राणा, बीना राणा, राकेश राणा, बिंदू राणा आदि  थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed