{"_id":"656e0eedf886e233d20b0057","slug":"ssp-sir-drug-smugglers-are-harassing-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6213-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसएसपी साहब! नशे खिलाफ आवाज उठाने पर तस्कर कर रहे उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसएसपी साहब! नशे खिलाफ आवाज उठाने पर तस्कर कर रहे उत्पीड़न
Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में बिक रहे नशीले पदार्थों के खिलाफ मुखर महिलाओं ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तस्करों पर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालीं महिलाओं को टारगेट कर उत्पीड़न का आरोप मढ़ा। चेताया कि यदि शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालीं महिलाओं पर हमला होता है तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
सोमवार को महिलाओं ने प्रदर्शन करने के बाद एसएसपी कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब, स्मैक और नशीले इंजेक्शन बिक रहे हैं। महिलाओं की ओर से नशे के खिलाफ आवाज उठाने के बाद पुलिस ने कुछ कार्रवाई की और उसके बाद कार्रवाई होनी बंद हो गई हैं। इसके चलते नशा तस्कर फिर सक्रिय हो गए हैं। नशा तस्कर महिला कमेटी के सदस्यों को टारगेट कर उनका विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न कर रहे हैं।
-- --
...तो मजबूरन कानून हाथ में लेना होगा
रुद्रपुर। विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि अगर पुलिस ने अवैध नशा व्यापार पर अंकुश नहीं लगाया तो महिलाओं को मजबूरन कानून व्यवस्था को अपने हाथों पर लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में नशे का कारोबार बंद होना चाहिए। काॅलोनी में बनाए गए पुलिस बूथ का महिला कमेटी से समन्वय बनाया जाए। जो लोग नशा कारोबारियों को संरक्षण देते हैं, उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।